क्यों ?

बिहारी, प्रीतम, और बच्चन
बहुत कुछ लिखा तुमने
प्रेम पर
और उन पर भी
जो प्रेम करते हैं
प्रेम में व्याकुल नायक पर
विरह में जलती नायिका पर
पर बोलो
क्यों नहीं लिखा तुमने
प्रेम का अभिनय करने वालों पर
प्रेम को छलने वालों पर
उन पर
जो एक साथ कई प्रेम करते हैं
और उपलब्धता के आधार पर
एक को चुनते हैं
क्यों ?

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

...देहाती नहीं...सिर्फ औरत !

Soar in the endless ethers of love, beloved!

नवंबर डायरी, दिल्ली 2023