मेरे लिए तुम

अस्सी की सीढियों पर बीती
सुरमई सुबह
या कनॉट प्लेस पर गुज़री
शर्मीली शाम

हॉस्टल के कमरे की दीवार पर
सैक्सोफोन बजाता लड़का
या डिपार्टमेंट के पीपल के चबूतरे पर
लिखा हुआ नाम

धुंधलाता ताजमहल
शिमला की सर्द हवा
भीम की चाय, या
किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स का नीला आसमान

सवाल ये नहीं
कि इनमें से क्या हो
मेरे लिए तुम
सवाल ये है
कि क्या क्या नहीं हो
मेरे लिए तुम

Comments

Popular posts from this blog

...देहाती नहीं...सिर्फ औरत !

रामनगर की रामलीला

Soar in the endless ethers of love, beloved!