साए के बिना

तुम्हारी उँगलियाँ
थामती हैं 
जो मेरे हाथ
चलते तो हो 
तुम साथ 
पर तुम्हारा साथ
है जैसे साया
जिसका साथ होना
न होना
तय करते हैं
रौशनी के कतरे
मुझे प्यार है
इस साए से
पर ये भी सच है 
अधूरा नहीं
कोई जिस्म
किसी साए के बिना


Comments

Popular posts from this blog

...देहाती नहीं...सिर्फ औरत !

बनारस की चाय के अलौकिक घूंट

रामनगर की रामलीला